By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगर पालिक निगम कोरबा के 06 वार्डो को मिली 16 नए विकास कार्यो की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > नगर पालिक निगम कोरबा के 06 वार्डो को मिली 16 नए विकास कार्यो की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

नगर पालिक निगम कोरबा के 06 वार्डो को मिली 16 नए विकास कार्यो की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन…

Last updated: 2025/12/21 at 6:59 PM
Share
8 Min Read
नगर पालिक निगम कोरबा के 06 वार्डो को मिली 16 नए विकास कार्यो की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन…
SHARE

रायपुर: प्रदेश के  वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो की एक और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में निगम के 06 वार्डो को आज 16 नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर की अध्यक्षता में निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज 01 करोड़ 87 लाख रूपये के नए विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी  है इसी कड़ी में आज रविवार को निगम के वार्ड क्र. 33, 34, 29, 30 एवं 10, 06 में आज एक करोड़ 87 लाख रूपये की लागत वाले 16 नए विकास कार्यो की सौगात दी गई है। यहाॅं उल्लेखनीय है कि विगत शनिवार को निगम के 08 वार्डो को 02 करोड़ 61 लाख रूपये के नए विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई थी। आज निगम क्षेत्र की सुदूर बस्ती ढेलवाडीह के साथ ही मुड़ापार, इमलीडुग्गू में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान इन विकास कार्यो का भूमिपूजन सम्पन्न कराया गया।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया  01 करोड़ 87 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन

मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूरा किया सरकार ने 

इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में कैबिनेट  मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने मोदी की गारंटी को अल्प समय में पूर्ण कर अपने संकल्प को पूरा किया है, हमारी सरकार के 02 वर्ष का कार्यकाल अभी पूर्ण हुआ है तथा इस दौरान एक ओर जहाॅं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर राज्य के सर्वांगीण विकास को गति व दिशा दी गई है। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था और अब विगत 11 वर्षो से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ को संवारने का कार्य लगातार कर रहे हैं। उन्हेाने कहा कि सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में  हमारे छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, नए-नए उद्योग, धंधे प्रारंभ हो रहे हैं, रोजगार बढ़ रहा है तथा यहाॅं के नागरिकबंधुओं का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि डाॅ.रमन सिंह के 15 वर्षो का कार्यकाल प्रदेश का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है तथा उन 15 वर्षो में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ और अब श्री विष्णुदेव साय की सरकार प्रदेश का साय-साय विकास कर रही है।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया  01 करोड़ 87 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजनकरोड़ो रूपये के विकास कार्यो की लगातार मिल रही सौगात

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन के द्वारा नगर निगम कोरबा के वार्डो को लगातार करोड़ों रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हो रही है, उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन के लगातार प्रयास से विगत 02 वर्षो में निगम क्षेत्र में लगभग 800 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति दी जा चुकी है, देश, प्रदेश व कोरबा नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है, अतः कोरबा के विकास में किसी प्रकार की कोई भी समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। उन्होने उपस्थित बस्तीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, पेयजल व साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आपकी समस्याएं दूर होंगी, हमारा कोरबा समस्यामुक्त शहर बनेगा, मैं इसके लिए आपको आश्वस्त करती हूॅं।

निगम क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने हो रहा निरंतर कार्य

इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजूपत की अगुवाई में नगर निगम कोरबा क्षेत्र के वार्डो व बस्तियों की समस्याओं को दूर करने तथा नागरिकों को सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, उन्होने कहा कि अनेक वर्षो से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही है तथा लोगों की अपेक्षाएं पूरी की जा रही हैं, मुझे उम्मीद है कि विकास की यह गति आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन

आज जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया, उनमें वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं हाईट बढ़ाने का कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 33 अंतर्गत मानिकपुर डिपरापारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य राशि 05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह स्कूल में बाउण्ड्रीवाल एवं गेट का निर्माण कार्य राशि 14 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण कार्य राशि 12.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत दादरखुर्द नीचे मोहल्ला के पास स्थित तालाब का उन्नयन कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत ढेलवाडीह में सार्वजनिक सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 34 अंतर्गत कंकालिन मंदिर दादरखुर्द के पास एकता विहार में सी.सी. रोड एव नाली का निर्माण कार्य राशि 12 लाख रूपए शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार दशहरा मैदान के पास मंच का निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए,  वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुडापार स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 11.30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार बायपास रोड में आर.सी.सी नाली एवं कलवर्ट का निर्माण कार्य राशि 13.59 लाख रूपए, वार्ड क्र. 29 अंतर्गत मुड़ापार के विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत रामनगर के सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी नाली का निर्माण कार्य राशि 09 लाख रूपए, वार्ड क्र. 30 अंतर्गत जे.पी. स्कूल में बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य राशि 19.20 लाख रूपए का भूमिपूजन किया गया।  इसी प्रकार वार्ड क्र. 10 अंतर्गत आदिवासी शास. प्रा. शाला भिलाई खुर्द क 02 में नवीन शाला भवन का निर्माण कार्य राशि 15.26 लाख रूपए, वार्ड क्र. 10 अंतर्गत इमलीडुग्गू केबीन के पास मंच निर्माण कार्य राशि 06 लाख रूपए, वार्ड क्र. 06 रानीगेट दशहरा मैदान में स्थित सामुदायिक भवन के पास किचन शेड एवं शौचालय निर्माण कार्य राशि 04 लाख रूपए का भूमिपूजन भी आज सम्पन्न हुआ।

भूमिपूजन कार्यक्रमों में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी.सदस्य  धनकुमारी गर्ग, पार्षद सुनीता चैहान, नारायण कुर्रे, वर्षा दिनेश वैष्णव, रामगोपाल कुर्रे, रूबी सागर, राधा महंत, ईश्वर पटेल, उपेन्द्र पटेल,जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सरजू अजय, अनु.जा.मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश लहरे, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, सुफल दास, अनिल वस्त्रकार, सुशील गर्ग, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई….

December 21, 2025 December 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ के अयान ख्वाजा बने ‘विख्यात निशानेबाज’, राष्ट्रीय शूटिंग में शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई छत्तीसगढ़ के अयान ख्वाजा बने ‘विख्यात निशानेबाज’, राष्ट्रीय शूटिंग में शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई
Next Article विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…. विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?