By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहान योजना से तय हुआ दिल्ली तक का सफर, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी ‘लखपति दीदी-लता साहू’….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

The 3rd Eye News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The 3rd Eye News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > बिहान योजना से तय हुआ दिल्ली तक का सफर, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी ‘लखपति दीदी-लता साहू’….
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बिहान योजना से तय हुआ दिल्ली तक का सफर, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी ‘लखपति दीदी-लता साहू’….

Last updated: 2026/01/05 at 5:59 PM
Share
4 Min Read
बिहान योजना से तय हुआ दिल्ली तक का सफर, गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी ‘लखपति दीदी-लता साहू’….
SHARE

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित बिहान योजना के तहत धमतरी जिले में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी लिख रही है। कभी सीमित संसाधनों में सिमटी ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भर उद्यमी बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव की आर्थिक दिशा बदल रही हैं।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में बिहान योजना का प्रभावी और योजनाबद्ध क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम संबलपुर में क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) से जुड़ी महिलाओं से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता ही सशक्त गांव और समृद्ध जिले की आधारशिला है।

धमतरी में बढ़ रहा ‘लखपति दीदी’ का कारवां

बिहान योजना के अंतर्गत धमतरी जिले में अब तक 1,200 से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में चिन्हित की जा चुकी हैं, जो प्रतिवर्ष एक लाख रुपये या उससे अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। आगामी वर्ष में इस संख्या को 2,000 से अधिक तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पारंपरिक नहीं, नवाचारपूर्ण आजीविका की राह

बिहान से जुड़ी महिलाएं अब केवल पारंपरिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक और बाजारोन्मुख आजीविका गतिविधियों में भी सफलता प्राप्त कर रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से—
मशरूम उत्पादन एवं सब्जी बाड़ी
डेयरी एवं पशुपालन, ई-रिक्शा संचालन, डेली नीड्स स्टोर एवं किराना दुकान, बिजली सामग्री विक्रय, सेंट्रिंग प्लेट एवं निर्माण सामग्री निर्माण,सिलाई-कढ़ाई, फूड प्रोसेसिंग एवं स्थानीय उत्पाद निर्माण आदि गतिविधियों से महिलाओं की मासिक आय में लगातार वृद्धि हो रही है और वे परिवार की आर्थिक रीढ़ बनती जा रही हैं।

बिहान से बदली धमतरी की तस्वीर: ‘लखपति दीदी’ बन रहीं ग्रामीण विकास की नई शक्ति

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से हरित रोजगार

कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत महिलाओं को वेंडर के रूप में पंजीकृत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं सोलर पैनल एवं उपकरणों की आपूर्ति, स्थापना और रखरखाव जैसे कार्यों से जुड़ सकेंगी, जिससे उन्हें हरित रोजगार और स्थायी आय का अवसर मिलेगा।

प्रशिक्षण और संस्थागत मजबूती

आंचल महिला क्लस्टर संगठन के सर्वसुविधायुक्त समूह भवन का उपयोग प्रशिक्षण, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सामूहिक विपणन और बैठकों के लिए किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेनदेन, बैंक लिंकेज और उद्यम प्रबंधन का नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

परिवार से समाज तक दिख रहा प्रभाव

बिहान योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी सशक्त किया है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और युवाओं के रोजगार जैसे विषयों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और सामाजिक निर्णयों में उनकी भागीदारी निरंतर बढ़ रही है।

कलेक्टर ने कहा कि बिहान योजना के माध्यम से धमतरी की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। उनके सशक्त कदम अब पूरे समाज और जिले की प्रगति के प्रेरक बन चुके हैं।

बिहान योजना के सफल क्रियान्वयन से धमतरी जिला महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका का प्रेरणादायी मॉडल बनता जा रहा है, जहां ‘लखपति दीदी’ यह सिद्ध कर रही हैं कि सही मार्गदर्शन, अवसर और विश्वास मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी विकास की अगुआ बन सकती हैं।

You Might Also Like

नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई….

January 5, 2026 January 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मेकाहारा के हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में हुई दुर्लभ ‘सर्जरी’, ब्रश करते समय फटी गर्दन की नस, फ़िर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी….. मेकाहारा के हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में हुई दुर्लभ ‘सर्जरी’, ब्रश करते समय फटी गर्दन की नस, फ़िर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी…..
Next Article पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक राजेश साहू का घर: बिजली बिल से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार…. पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ शिक्षक राजेश साहू का घर: बिजली बिल से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….
कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

छत्तीसगढ़

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

मध्यप्रदेश

संपादक -
मोबाइल -
ईमेल -

कार्यालय -

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?